Kotak League Platinum Credit Card 2024 | कोटक लीग प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड

Spread the love
Kotak League Platinum Credit card in Hindi
Kotak League Platinum Credit card in Hindi

Kotak League Platinum Credit Card

Kotak League Platinum Credit Card: दोस्तों आज हम आपको इस article में कोटक महिंद्रा बैंक के प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड के बारे में और इससे जुड़े हुए सभी लाभ, annual fee, limit, offers, reward point redemption और features के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जिससे आप भी इस क्रेडिट कार्ड को लेकर इसका लाभ उठा सके।

Kotak League Platinum Credit Card Benefits/Features in Hindi

आपको कोटक बैंक के प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड को लेने पर निचे दिए गए Benefits/Features देखने को मिलेंगे। आप जब भी इस कार्ड से शॉपिंग करेंगे आपको इसके लाभ प्राप्त होंगे।

  • Platinum क्रेडिट कार्ड प्रीमियर रिवॉर्ड प्रोग्राम के तहत हर 150 रूपए खर्च करने पर 8 गुणा रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।
  • इस credit card को लेने पर joining gift के रूप में 500 रूपए के मूवी वाउचर मिलेंगे।
  • किसी भी प्रकार की कस्टमर को दिक्कत आने पर उनकी समस्या का कॉल पर solution बताया जाता है।
  • प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड के द्वारा गाडी में फ्यूल डलवाने पर एक साल में 3500 रूपए तक की छूट मिलती है। यदि आप 500 रूपए से 3000 रूपए तक का तेल डलवाते है।
  • रेलवे टिकट की बुकिंग IRCTC पोर्टल से करवाने पर साल में 500 रूपए तक की छूट मिलती है।
  • क्रेडिट कार्ड के खो जाने पर 125000 रूपए का कवर रिपोर्ट करने पर दिया जाता है।
  • किसी भी फ्रॉड ट्रांसक्शन होने पर आप इसकी कंप्लेंट customer care number 1860 266 2666 पर कर सकते है और अपने कार्ड को बंद करवा सकते है।
  • आप अपने क्रेडिट कार्ड के द्वारा खर्च की सीमा निर्धारित कर सकते है। इसके अलावा आप अपने खर्च को अलग से मॉनिटर भी कर सकते है।
  • यदि आप 6 महीने में 125000 रूपए खर्च करते है तो आपको 4 फ्री PVR टिकट या 10000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।

Kotak League Platinum Credit Card Reward Points Redemption

आप कोटक लीग प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड redemption के लिए निचे दिए गए तरीके अपना सकते है।

  • आप 1 साल में ज्यादा से ज्यादा 8 फ्री PVR टिकट का लाभ उठा सकते है।
  • PVR टिकट कभी भी किसी शो की ली जा सकती है। यह बदली भी जा सकती है।
  • Redemption के लिए star pass code दिया जाता है। जो online PVR टिकट बुकिंग में काम आता है।
  • आप अपने PVR टिकट को प्रोग्राम पीरियड खत्म होने के बाद 3 महीने के अंदर क्लेम कर सकते है।
  • Reward पॉइंट अगली बिलिंग cycle में क्रेडिट कर दी जाती है।
  • रिवॉर्ड पॉइंट से आप हवाई टिकट, मूवी टिकट, मोबाइल रिचार्ज या ब्रांड merchandise खरीद सकते है।
  • रिवॉर्ड पॉइंट क्लेम करने के लिए भी आपको प्रोग्राम पीरियड खत्म होने के बाद 3 महीने का समय दिया जाता है।

Kotak League Platinum Credit Card Eligibility

  • आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • Applicant की सालाना आय 5 लाख रूपए या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।

Kotak League Platinum Credit Card Annual Fee & Charges

कोटक लीग प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड की सालाना फीस 499 रूपए है। इसके अलावा इस क्रेडिट कार्ड की joining fees 500 रूपए है। यदि कोई ग्राहक 1 साल में 50000 रूपए कार्ड से खर्च करता है तो उसकी annual fees माफ़ हो जाती है। सालाना फीस के अलावा अन्य charges निचे दिए गए है।

Kotak League Platinum Credit Card Annual Fee & Charges
Kotak League Platinum Credit Card Charges

Kotak League Platinum Credit Card Reward Point Value in Rupees

कोटक league प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट हर 2 रिवॉर्ड पॉइंट 1 रूपए के बराबर होता है।

Kotak League Platinum Credit Card Limit

कोटक league प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड की लिमिट व्यक्ति की सालाना आय और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। यह हर व्यक्ति की आय के हिसाब से बैंक के द्वारा निर्धारित की जाती है।

Kotak League Platinum Credit Card

Final words:

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी Kotak League Platinum Credit Card से जुडी जानकारी पसंद आयी होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से शेयर कर सकते है। जिससे वह भी इस कार्ड को लेकर इसका लुत्फ़ उठा सके। इस क्रेडिट कार्ड से जुड़े किसी भी अन्य सवाल के लिए आप हमें कमेंट कर सकते है।

Read also:

Indusind Bank Platinum Aura Credit Card in Hindi | इंडसइंड बैंक प्लैटिनम औरा क्रेडिट कार्ड

UCO Bank Credit Card in Hindi | यूको बैंक क्रेडिट कार्ड

Bandhan Bank Credit Card in Hindi | बंधन बैंक क्रेडिट कार्ड

RBL Shoprite Credit Card in Hindi- Benefits, Interest Rate, Eligibility, Fee

Rate this post

Leave a Comment