RBL Shoprite Credit Card in Hindi- Benefits, Interest Rate, Eligibility, Fee

Spread the love
RBL Shoprite Credit Card
RBL Shoprite Credit Card

RBL Shoprite Credit Card in Hindi

RBL Shoprite Credit Card in Hindi: दोस्तों आज हम आपको RBL Bank शोप्राइट क्रेडिट कार्ड के बारे में सभी जानकारी देने वाले हैं। इस जानकारी के द्वारा आप को आरबीएल बैंक शोप्राइट क्रेडिट कार्ड से जुड़े सभी Benefits, Features, Eligibility, Documents और Annual Fee को जानने का मौका मिलेगा।

आरबीएल बैंक शोप्राइट क्रेडिट कार्ड क्या है ?

आरबीएल बैंक शोप्राइट क्रेडिट कार्ड आरबीएल बैंक के द्वारा जारी किया गया एक क्रेडिट कार्ड है। जिसको आप ग्रोसरी खर्च या दूसरे मनोरंजन के खर्चों के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आरबीएल बैंक जिसको पहले रत्नाकर बैंक के नाम से भी जाना जाता था भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है। जिसका मुख्यालय मुंबई में है। इस बैंक की स्थापना 1943 में हुई थी। इस बैंक के CEO मिस्टर विश्ववीर आहूजा है। यह बैंक बैंकिंग क्षेत्र के अलग-अलग वर्टिकल में अपनी सेवाएं दे रहा है।

RBL Shoprite Credit Card Benefits in Hindi

RBL Shoprite Credit Card को लेने पर निचे दिए गए लाभ customer को दिए जाते है।

  • इस क्रेडिट कार्ड को लेने पर ग्राहक को 2000 पॉइंट का reward दिया जाता है।
  • ग्रॉसरी के हर ₹100 के खर्च पर 20 रीवार्ड प्वाइंट दिए जाते हैं। ज्यादा से ज्यादा रीवार्ड प्वाइंट ग्रोसरी पर हर महीने 1000 पॉइंट तक दिया जाता है।
  • मूवी टिकट पर बुक माय शो के द्वारा बुक करने पर 10 % का डिस्काउंट जो कि ₹100 तक हो सकता है दिया जाता है। यह डिस्काउंट 1 साल में 15 बार तक दिया जा सकता है। लेकिन आपको बुक माय शो के द्वारा टिकट बुक करने पर आरबीएल बैंक 10% ऑफर डिस्काउंट ऑफर सेलेक्ट करना होगा।
  • फ्यूल के ट्रांजैक्शन पर आपको 10 रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं। यदि आप सो रुपए का फ्यूल डालते हैं।
  • प्रत्येक महीने में फ्यूल ट्रांजैक्शन पर मिलने वाला रीवार्ड प्वाइंट ज्यादा से ज्यादा 1000 तक होगा।

RBL Shoprite Credit Card Annual Fee, Charges & Interest Rate | आरबीएल बैंक शोप्राइट क्रेडिट कार्ड फीस, ब्याज़ दर

आरबीएल बैंक को लेने के लिए आपको नीचे दी गई जॉइनिंग फीस, Annual Fee और अन्य खर्चे देने होते हैं।

rbl shoprite credit card annual fee
rbl shoprite credit card annual fee
  • आरबीएल बैंक की joining fees ₹500 और GST है।
  • आरबीएल बैंक की सालाना renewal fees ₹500 है।
  • आरबीएल बैंक शोप्राइट क्रेडिट कार्ड के द्वारा किए जाने वाले खर्चे पर 3.50 % महीने का interest rate लिया जाता है।
  • किसी भी कैश ट्रांजैक्शन पर 2.5% की फीस ली जाती है। जो कि कम से कम ₹300 होता है।
  • लेट पेमेंट फीस 15 % वसूला जाता है। जो कि कम से कम ₹50 और ज्यादा से ज्यादा ₹1000 तक हो सकता है।
  • ओवर लिमिट चार्जेस ₹600 है।
  • कैश पेमेंट चार्ज 250 रूपए है।

RBL Bank Shoprite Credit Card Documents | आरबीएल बैंक शोप्राइट क्रेडिट कार्ड डॉक्युमेंट्स

आरबीएल बैंक शोप्राइट क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।

  • पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस /आधार कार्ड /वोटर कार्ड।
  • बिजली का बिल /पानी का बिल करंट एड्रेस के साथ।
  • 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट सरकारी फोटो आईडी के साथ / इंश्योरेंस पॉलिसी / गाड़ी का रजिस्ट्रेशन।
  • 1 महीने का क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जो कि 2 महीने से पुराना नहीं होना चाहिए या 3 महीने की सैलरी स्लिप।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो।

RBL Bank Shoprite Credit Card Eligibility | आरबीएल बैंक शोप्राइट क्रेडिट कार्ड योग्यता

RBL शोप्राइट क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए योग्यता पूरी करनी होगी। तभी व्यक्ति को आरबीएल Shoprite क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।

  • आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक का अच्छा क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट हिस्ट्री होनी चाहिए।
  • आवेदक नौकरी पेशा हो या सेल्फ एंप्लॉयड हो और कम से कम सालाना 3,00,000 salary लेता हो।

RBL Shoprite Credit Card Customer Care Number

RBL बैंक के shoprite credit कार्ड से जुडी हुई किसी भी जानकारी के लिए आप निचे दिए गए customer care number पर कॉल कर सकते है। आप इसमें क्रेडिट कार्ड के अलावा अन्य जानकारी के लिए भी पूछताछ कर सकते है।

022 6115 6300

RBL Shoprite Credit Card in Hindi

Final words:

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी RBL Shoprite Credit Card – Benefits, Interest Rate, Eligibility, Fee in Hindi पसंद आयी होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते है। जिससे वह भी RBL Bank Shoprite credit card को लेकर इसका लाभ उठा सके।

Read also:

Yes Premia Credit Card in Hindi | Yes Bank Credit Card Benefits in Hindi

ICICI Rubyx Credit Card Benefits in Hindi | ICICI Rubyx Credit Card

HDFC Easy EMI Credit Card Benefits in Hindi | एचडीएफसी इजी ईएमआई क्रेडिट कार्ड के लाभ

Bihar Student Credit Card Scheme Details in Hindi | बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम

Rate this post

Leave a Comment