LIC Home Loan in Hindi 2023 | एल आई सी होम लोन हिंदी में

Spread the love
LIC Home Loan in Hindi
LIC Home Loan in Hindi

LIC Home Loan in Hindi | एल आई सी होम लोन हिंदी में

LIC Home Loan in Hindi: दोस्तों आज हम आपको एल आई सी होम लोन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने वाले है। इस जानकारी के द्वारा आप LIC की ही कंपनी LIC Housing Finance Limited (HFL) के द्वारा आसानी से अपने घर के लिए लोन के सकेंगे। एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस मुंबई में स्थित कंपनी और रजिस्टर्ड कंपनी है। यह इंडिया की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस mortgage कंपनी है। यह भारत जीवन बिमा निगम की ही कंपनी है जो घर के लिए लोन उपलब्ध करवाने का काम करती है। इसकी स्थापना 19 June 1989 को हुई थी।

इस कंपनी के CEO विश्वनाथ गौड है। यह होम लोन के साथ mortgage लोन देने का काम करती है। पुरे देश में अभी इसके साथ 2103 कर्मचारी जुड़े हुए है। कंपनी के 2 ऑफिस इंडिया से बाहर दुबई और कुवैत में भी है। जो गल्फ कंट्री में रहने वाले लोगों को होम लोन के लिए एप्रोच करती है।

LIC Home Loan Kya Hai | एल आई सी होम लोन क्या है ?

LIC होम लोन के द्वारा आप घर से सम्बंधित सभी लोन ले सकते है। यदि आपको घर लेना है या फ्लैट लेना है। इसके अलावा आप अपने मौजूदा घर को विस्तार करके बनाना चाह्ते है या फिर अपने घर की मरम्मत करवाना चाहते है तो आप एल आई सी होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते है। आप लोन लेकर अपने प्लॉट पर घर का निर्माण भी करवा सकते है।

LIC Home Loan Features in Hindi | एल आई सी होम लोन की विशेषताएँ

यदि आप LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के द्वारा होम लोन लेते है तो आपको निचे दी गयी विशेषताएं इस लोन में मिलेंगी।

  • LIC Home लोन की ब्याज़ दर 6.66 % से शुरू है।
  • तुरंत होम लोन उपलब्ध की सुविधा।
  • कस्टमर की सुविधा के लिए कम EMI की सुविधा।
  • होम लोन लेने के लिए कम कागज़ी कार्यवाही की जरुरत।
  • 30 वर्ष की लम्बी समय अवधि में ब्याज चुकाने की सुविधा।
  • कोई प्री पेमेंट पेनल्टी नहीं लगेगी।
  • पहले से लिए गए होम लोन के बैलेंस को ट्रांसफर की सुविधा।
  • ऑनलाइन होम लोन की सुविधा।

LIC Home Loan Type in Hindi | एल आई सी होम लोन के प्रकार

LIC भारत में रहने वाले और विदेश में रहने वाले लोगों को अलग अलग प्रकार के होम लोन उपलब्ध करवाता है। जो इस प्रकार है।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना होम लोन
  • प्लॉट लोन
  • होम इम्प्रूवमेंट लोन
  • होम रेनोवेशन लोन
  • टॉप अप लोन
  • गृह वरिष्ठ लोन पेंशनर के लिए

LIC Home Loan Eligibility in Hindi | एल आई सी होम लोन योग्यता

LIC के housing finance limited के द्वारा होम लोन लेने के लिए आपको निचे दी गयी योग्यता को पूरा करना होगा।

  • आवेदक किसी भी प्राइवेट या सरकारी सेवा में कार्यरत हो।
  • व्यक्ति अपने खुद के व्यवसाय में लगा हो।
  • Salaried व्यक्ति अपनी रेगुलर जॉब के बाद रिटायर हुआ हो।

LIC Home Loan Interest Rate | एल आई सी होम लोन इंटरेस्ट रेट

LIC हाउसिंग फाइनेंस के द्वारा लोन लेने पर आपको निचे दी गयी ब्याज़ दर का भुगतान लोन राशि पर करना होगा। जो इस प्रकार है। इसमें CIBIL स्कोर, लोन राशि और जॉब के प्रकार के आधार पर ब्याज़ दर को निर्धारित किया गया।

LIC Home Loan Interest Rate
LIC Home Loan Interest Rate
LIC Home Loan Interest Rate 1
LIC Home Loan Interest Rate 1
LIC Home Loan Interest Rate 2
LIC Home Loan Interest Rate 2

LIC Home Loan Documents in Hindi | एल आई सी होम लोन डॉक्यूमेंट

LIC Housing Finance के द्वारा होम लोन लेने पर आपको निचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ेगी। जिसको आपको होम लोन लेने के लिए पहले से ही तैयार कर लेना चाहिए। जिससे आपको बाद में किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

KYC डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • घर के पते का प्रूफ
  • NRI के लिए पासपोर्ट

इनकम प्रूफ डॉक्यूमेंट

  • सैलरी स्लिप और फॉर्म 16
  • पिछले 3 साल का इनकम टैक्स return सवरोजगार आवेदकों के लिए।
  • पिछले 6 महीने से लेकर 1 साल तक की बैंक स्टेटमेंट

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट प्रूफ

  • घर के मालिकाना हक़ के कागज
  • यदि फ्लैट है तो बिल्डर या सोसाइटी का अलोटमेंट लेटर
  • सभी हाउस टैक्स चुकाई गयी रसीद।
LIC Home Loan in Hindi

Final words:

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी LIC Home Loan in Hindi पसंद आयी होगी। आप इस जानकारी को उन लोगों के साथ शेयर कर सकते है। जो एल आई सी से जुड़कर इसकी हाउसिंग फाइनेंस के द्वारा होम लोन लेना चाहते हो। आप LIC Home लोन से जुड़े हुए किसी भी सवाल के लिए हमें कमेंट में पूछ सकते है।

Read also:

PMEGP Loan Details in Hindi | पीएमइजीपी लोन जानकारी हिंदी में

KCC Loan in Hindi | किसान क्रेडिट कार्ड लोन

Dhani App Kya Hai | Dhani App Se Kaise Loan Le

Pan Card Se Loan Kaise Le in Hindi | पैन कार्ड से लोन कैसे ले

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *