SBI Gold Loan Scheme in Hindi | SBI Gold Loan in Hindi

Spread the love
SBI Gold Loan Scheme in Hindi
SBI Gold Loan Scheme in Hindi

SBI Gold Loan Scheme in Hindi

SBI Gold Loan Scheme in Hindi: दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको एस बी आई के गोल्ड लोन स्कीम के बारे में हिंदी में जानकारी देने वाले है। आप इस स्कीम को जानकर आसानी से SBI के gold loan को ले सकते है। SBI बहुत ही भरोसेमंद बैंक में शामिल है। इसलिए आप बिना किसी झिझक के इस लोन स्कीम को अपना सकते है। हम यहाँ आपको SBI गोल्ड लोन स्कीम के सभी फीचर्स के साथ इस लोन को लेने के लिए क्या योग्यता चाहिए और gold loan को चुकाने का procedure है। इसके बारे में भी विस्तार से बताएँगे।

SBI गोल्ड लोन में नीचे दी गयी विशेषताएँ है।

  • SBI Gold Loan कम से कम 20000 रूपए और ज्यादा से ज्यादा 50 लाख रुपए तक दिया जाता है।
  • गोल्ड लोन के लिए सोने के आभूषण जो सही quality के पाए जाते है। उन पर लोन दिया जाता है।
  • लोन को प्रोसेस करने की फीस लोन राशि का 0.50 % + GST (जो कम से कम 500 रूपए है )
  • गोल्ड को जाँचने के लिए राशि ग्राहक द्वारा दी जाएगी।

SBI Gold Loan Interest Rate

SBI गोल्ड लोन की ब्याज़ दर 7.50 % है।

SBI Gold Loan Interest Rate
SBI Gold Loan Interest Rate

SBI Gold Loan Scheme Eligiblity

SBI गोल्ड लोन के लिए कोई भी भारतीय नागरिक जो कम से कम 18 वर्ष का हो apply कर सकता है। व्यक्ति के पास अच्छी गुणवत्ता को सोना होना चाहिए। जिसके एवज में वह गोल्ड लोन ले सकता है। एस बी आई गोल्ड लोन लेने के लिए आप पूरी तरह से भरे हुए गोल्ड लोन एप्लीकेशन फॉर्म, पासपोर्ट साइज फोटो, आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ के साथ SBI की नज़दीकी ब्रांच में संपर्क कर सकते है। इसके बाद आपको अच्छी गुणवत्ता वाले सोने के आभूषण भी जमा करने होंगे। जिनके बदले में आप गोल्ड लोन लेना चाहते है।

SBI बैंक के अधिकारियों द्वारा आपके सोने की पूरी तरह जांच करने के बाद अभी के मूल्य के अनुसार लगभग 80 % तक Gold loan आपको दे दिया जायेगा।

SBI Gold Loan Repayment in Hindi

एस बी आई गोल्ड लोन को चुकाने के लिए अलग अलग समय सीमा दी गयी है। जिसमे लोन धारक गोल्ड लोन को चूका सकता है। जिसकी ज्यादा से ज्यादा समय सीमा निचे दी गयी है।

  • SBI Realty Bullet Repayment Gold Loan को चुकाने की अवधि 12 महीने है।
  • SBI Realty EMI Gold Loan को चुकाने की अवधि 36 महीने है।
  • SBI Realty Liquid Gold Loan को चुकाने की अवधि 36 महीने है।
  • SBI लोन की रीपेमेंट जब गोल्ड लोन दिया जाता है। उसके अगले महीने से की जाती है।
SBI Gold Loan Scheme in Hindi

FAQ (Frequently Asked Questions)

एसबीआई में गोल्ड लोन कैसे मिलता है?

एसबीआई में गोल्ड लोन लेने के लिए आप सभी डॉक्यूमेंट और शुद्ध सोने के आभूषण के साथ एसबीआई की ब्रांच में पहुंच कर अप्लाई कर सकते है।

१० ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है?

१० ग्राम सोने पर आपको सोने के वर्तमान मूल्य के हिसाब से 80 % तक लोन मिल जायेगा।

एसबीआई में गोल्ड लोन पर कितना ब्याज लगता है?

एसबीआई में गोल्ड लोन पर सामान्यतः 7.50 % ब्याज़ लगता है

गोल्ड लोन क्या होता है?

गोल्ड लोन सोने की एवज में दिया जाने वाला लोन है।

Final words:

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी SBI Gold Loan Scheme in Hindi जरूर पसंद आयी होगी। आप इस स्कीम को अपने relative के साथ शेयर कर सकते है। जो गोल्ड की एवज में लोन लेना चाहते हो। यदि आपका एस बी आई गोल्ड लोन से जुड़ा कोई सवाल है तो वह भी आप हमसे कमेंट में पूछ सकते है।

Bandhan Bank Loan For Ladies in Hindi 2021| बंधन बैंक लोन फॉर लेडीज हिंदी में

Bank of Baroda Personal Loan in Hindi | बैंक ऑफ़ बड़ौदा पर्सनल लोन हिंदी में

HDFC Bank Personal Loan in Hindi | एचडीएफसी पर्सनल लोन इन हिंदी

Dena Bank Personal Loan in Hindi | देना बैंक पर्सनल लोन इन हिंदी

Rate this post

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock